पढ़िए शिवपुरी का जुआ घोटाला

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। लोग अभी जुए में पकड़ी गई रकम के बंदरबांट के चलते टीकमगढ़ में टीआई के हाथों हुई डीएसपी की हत्या का मामला भुला नहीं पाए हैं और शिवपुरी में फिर वही घोटाला हो गया। कोतवाली पुलिस ने सदर बाजार में स्थित श्रीनाथ कॉम्प्लेक्स में धाबा बोलकर वहां संचालित जुए के फड़ पर कार्यवाही की और तीन जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा लेकिन खबर आ रही है कि पुलिस ने जुआ घोटाला कर दिया है। पुलिस रिकार्ड में जुआ में जब्त राशि बतार्इ है 3400 रुपये लेकिन फड पर यही राशि बताई जा रही है सवा तीन लाख रूपए। वहीं दूसरी ओर गौशाला इंडस्ट्रीज एरिया से भी पुलिस ने पांच जुआरियों को पकड़ा है जिनके पास से 21 हजार 200 रुपये की राशि जब्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिवस 22 मार्च को पुलिस को रात्रि 9 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि सदर बाजार में स्थित श्रीनाथ मार्केट में बड़े स्तर पर जुए का फड़ संचालित हैं जिसमें शहर के नामचीन व्यवसायी संलिप्त हैं। इस सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही की और कॉम्प्लेक्स को घेर लिया।

बाद में ओसवाल गली से पुलिस कॉम्प्लेक्स के अंदर पहुंची जहां व्यवसायी प्रकाशचंद पुत्र प्रवीण कुमार मित्तल उम्र 55 वर्ष, मनीष सोनी पुत्री केशरीचंद सोनी उम्र 38 वर्ष, जाउद्दीन पुत्र आमिर खां उम्र 45 वर्ष सभी निवासी सदर बाजार हार-जीत का दांव लगा रहे थे जिन्हें पुलिस ने गिर तार कर लिया, जबकि एक जुआरी वहां से भागने में सफल हुआ। संचालित फड़ पर जुआरियों की सेवा में तैनात एक व्यक्ति की मानें तो पुलिस ने उक्त फड़ से तीन लाख रुपये से अधिक की राशि बरामद की है।

उक्त व्यक्ति का कहना है कि जुआरियों के पास एक-एक हजार रुपये की गड्डियां पुलिस ने जब्त की हैं। कोतवाली पुलिस ने कल भी गौशाला इंडस्ट्रीज एरिया के पास स्थित गुड्डा का बाड़ा से पांच जुआरी कृपाल सिंह पुत्र नारायण सिंह राजावत उम्र 53 वर्ष निवासी सिंहनिवास, कप्तान सिंह पुत्र बच्चनलाल धाकड़ निवासी लुधावली, मस्तराम पुत्र मेहरबान सिंह गुर्जर उम्र 25 वर्ष निवासी जवाहर कॉलोनी, विजय पुत्र धनीराम उम्र 21 वर्ष निवासी जवाहर कॉलोनी, रसीद पुत्र गफूर खां निवासी सईसपुरा को पकड़ा है जिनकी तलाशी लेने पर पुलिस को 21 हजार 200 रुपये की राशि प्राप्त हुई है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!