शिवपुरी। नगरपालिका उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा द्वारा नपा की महत्वपूर्ण फाइलें कार्यालय से बाहर जाने पर आपत्ति दर्ज कराते हुए पूर्व में अधिकारियों को चेताया था, लेकिन इसके बावजूद भी नपा कर्मचारियों के द्वारा उक्त फाइलें कार्यालय से बाहर पहुंच रही हैं जिसे लेकर नपा के ठेकेदारों ने भी आपत्ति दर्ज कराई है।
उन्होंने एक शिकायती आवेदन नपा उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा को सौंपा है। उपाध्यक्ष श्री शर्मा ने सीएमओ को उचित कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।
विदित हो कि नवीन परिषद गठन के बाद से ही नगरपालिका की महत्वपूर्ण फाइलें नपा कार्यालय से बाहर ले जाई जा रहीं थीं जिस पर नपा उपाध्यक्ष ने आपत्ति जताई। इसके बावजूद भी नपा कर्मचारी नहीं चेते और अब ठेकेदारों ने उक्त कर्मचारियों के ऊपर सवाल खड़े कर दिये हैं और एक शिकायती आवेदन सौंपा है।
जिसमें उल्लेख किया गया है कि नगरपालिका के कर्मचारियों द्वारा निज स्वार्थ की पूृर्ति हेतु महत्वपूर्ण फाइलें नपा कार्यालय से बाहर पहुंचाई जा रही हैं और उन्हें लटकाया जा रहा है जबकि कुछ चहेते ठेकेदारों की फाइलें एक ही दिन में पूर्ण कर उनके भुगतान किये जा रहे हैं।
आवेदन के माध्यम से ठेकेदारों ने मांग की है कि ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाये और ठेकेदारों के साथ हो रहे भेदभाव को रोका जाये। ज्ञापन सौंपने वालों में ठेकेदार पारस जैन, शिवाजी ब्रदर्स, शिवम कंस्ट्रक्शन, पूर्वी इंफ्रास्ट्रक्चर, अर्मेश सेल्स, अशोक शर्मा, सत्यम पाठक, विष्णु गोयल, रमा इंफ्रास्ट्रक्चर, रामभरत धाकड़, फिरोज खान आदि शामिल थे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।