शिवपुरी। आम आदमी पार्टी जिला कार्यकारिणी द्वारा साधारण सभा की एक बैठक रविवार दोपहर दो बजे स्थानीय आगमन मैरिज हॉल पर आहूत की गई। बैठक में आम अदमी पार्टी के नेता एड.पीयूष शर्मा व सचिव अशोक कुमार सक्सेना सहित आप के सैकेडो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस आयोजिम मीटिंग की जानकारी देते हुए पीयूष शर्मा ने कहा कि इस मीटिंग का मु य मुददा शहर की समस्यों को प्रशासन की नजर में लाना और अगर प्रशासन हमारी नही सुनता है तो हमे लडाई प्रदर्शन, धरना और आंदोलन करने की बात उपस्थित सभी कार्यक र्ताओं के समक्ष रखी।
इस मीटिंग के प्रमुख बिंदु थे बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से अन्नदाताओं को पहुंचे नुकसान की उचित भरपाई सरकार से कराने हेतु आप पार्टी की बचनबद्वता, मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित 24 प्रतिशत की विधुत दर वृद्वि के विरोध में आम अदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक के पक्ष में आंदोलन और प्रदर्शन करने की आवश्यकता को महत्वपूर्ण बताते हुए आम आदमी पर उक्त विधुत दर वृद्वि से पडने वाले बोझ से बचाने और उसके स्थान पर 25 प्रतिशत वर्तमान विधुत दरों में कमी करने हेतु दिनांक 30 मार्च 2015 को जनता के हित में आंदोलन संचालित करने की जानकारी दी।
बैठक मेें अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा हुई जिनमें प्रमु ाता से शिवपुरी शहर के प्राइवेट स्कूलों द्वारा छात्र-छात्राओं का शोषण किये जाने और शिवपुरी शहर के लिए स्वीकृत मेडिकल कॉलेज पर दतिया के कतिपय भाजपा नेताओं के द्वारा कब्जा किये जाने के विरोध में चर्चा और आंदोलन का मसौदा तैयार किया गया।
कार्यकारिणी की मीटिंग का सबसे महत्वपूर्ण बिंदु मिशन विस्तार 2015 रहा जिसके तहत शहर के संपूर्ण 39 वार्डों एवं जिले की समस्त विधानसभाओं पर आने वाली समस्त पोलिंगों पर एवं समस्त विकासखंडों के वार्डों में जन समस्याओं से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता एडवोकेट पीयूष शर्मा ने कहा कि इन समस्त कार्य क ो संचालित करने की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से सात दिनों के भीतर उक्त समस्त स्थानों पर की जाएगी।
सक्रिय कार्यकर्ता अभियान और सामान्य सदस्यता अभियान प्रारंभ करने का कार्य किया जाएगा। आज की मीटिंग में पोहरी विधानसभा से आए सदस्य अनार सिंह भदरौनी एवं अन्य ने पोहरी विधानसभा का आम आदमी पार्टी प्रभारी अनार सिंह भदरौनी को नियुक्त कराये जाने हेतु अनुमोदन किया साथ ही करैरा से आए आम अदमी पार्टी कार्यकर्ता गण में मुन्नालाल शर्मा को करैरा विधानसभा का प्रभारी नियुक्ति हेतु अनुमोदन करते हुए अपने-अपने पत्र श्री अशोक सक्सेना सचिव महोदय के समक्ष प्रस्तुत किये और सचिव महोदय के द्वारा उस पर आगे कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।
शहीद दिवस पर दी शहीदों को श्रद्धांजलि
आम आदमी पार्टी शिवपुरी द्वारा गत दिवस शहीद दिवस के अवसर पर शहीद भगत ङ्क्षसह, राजगुरू और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर आप नेता एड.पीयूष शर्मा ने शहीदों की शहादत को याद किया। इस अवसर पर अन्य आप नेताओं ने भी शहीदों के अविस्मरणीय योगदान को सराहा और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।