ऐसिड अटैक: दादी और पोते पर फैका, पोता गंभीर

0
शिवपुरी। पिछोर के भौंती क्षेंत्र स्थित ग्राम नदना में मंगलवार की तड़के 3 बजे अज्ञात हमलावरों ने सोते हुए एक युवक व उसकी दादी पर तेजाब फैंक दिया।

इस घटना में युवक का चेहरा सहित शरीर का अगला हिस्सा पूरी तरह से तेजाब से झुलस गया है तथा युवक बोलने तक की स्थिति में नही है वही दादी भी तेजाब की चपेट में आई है।

दोनो को आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अभी यह स्पष्ट नही हो पाया है कि आखिर दोनो पर यह हमला क्यो और किसने किया है।

ग्राम नदना निवासी नवल आदिवासी(19) अपनी दादी के साथ घर में सो रहा था। इसी दौरान आज तड़के करीब 3 बजे कोई अज्ञात हमलावर घर में घुसा और उसने सोते हुए नवल के चादर को हटाया और सीधे उस पर तेजाब डाल दिया इसके बाद हमलावर ने पास सो रही दादी शांति बाई पर भी तेजाब फैंका और मौके से फरार हो गया।

घटना के दौरान नवल की चेहरा सहित शरीर का अन्य भाग तेजाब से बुरी तरह से झुलस गया है और इस सनसनीखेज घटना से पूरे गांव सहित आसपास के क्षेंत्र में दशहत का माहौल है।

आनन-फानन में पड़ौसियों ने दोनो पोते व दादी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनो का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि किन्ही दो लोगो ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!