विदेशी बालक से बंधुआ मजदूरी: होटल संचालक से प्रशासन की फिक्सिंग, केवल नोटिस जारी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। दो वक्त की रोटी के बदले विदेशी बालक से बाल मजदूरी करवा रहे जायका रेस्टोरेंट के संचालक से प्रशासनिक टीम की फिक्सिंग हो गई लगता है। प्रशासन ने उसे केवल मजदूरी अदा करने का नोटिस जारी किया है जबकि इस मामले में रेस्टारेंट का लाइसेंस बर्खास्त कर उसे सील किया जा सकता है एवं विदेशी बालक से बंधुआ मजदूरी करवाने वाले को गिरफ्तार किया जा सकता है।

प्रशासन ने आज  बायपास रोड स्थित जायका रेस्टोरेंट से बरामद किये गये विदेशी बाल मजदूर कोमल उर्फ तिलक पुत्र टेमके उम्र 15 वर्ष निवासी नेपाल के मामले में बाल संरक्षण समिति ने होटल संचालक को मासूम के मजदूरी के पैसे और बालगृह प्रबंधन को नोटिस जारी कर उनसे तीन दिन में अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा है।

बालगृह प्रबंधन ने उक्त बालक को अपने यहां रखने से इनकार कर दिया था जिसके बाद विशेष किशोर पुलिस इकाई में उक्त बालक को रखा गया। बताया जाता है कि यहां बाथरूम में फिसल जाने के कारण उक्त बालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया और बाद में उसे आदेश जारी कर बालगृह ग्वालियर को भेज दिया गया।

बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने बताया कि उक्त बालक जायका रेस्टोरेंट में बंधुआ मजदूरी के तौर पर चाइल्ड लाइन द्वारा बरामद किया गया था। उक्त बालक ने पूछताछ में बताया कि दो साल से उसे मजदूरी के रूप में होटल संचालक ने कुछ नहीं दिया तथा यहां उसे मानसिक प्रताडऩा दी जा रही थी जब उक्त बालक को तीन हजार रुपये प्रति माह पर रखा गया था।

बाल संरक्षण समिति ने जायका होटल संचालक को निर्देशित किया कि वह बालक के दो साल की राशि 72 हजार रुपये तत्काल जमा करे तथा इस संबंध में तीन दिन के भीतर अपना पक्ष स्पष्ट करे।

जायका होटल से बरामद होने के बाद उक्त बालक कोमल को बाल संरक्षण समिति ने आदेश बनाकर बालगृह में रहने के लिए बालगृह प्रबंधन को आदेश दिया था, लेकिन बालगृह प्रबंधन ने नियमों की आड़ लेकर उक्त बालक को अपने यहां रखने से इनकार कर दिया था जिससे उसे विशेष किशोर पुलिस इकाई में रखा गया।

बाल संरक्षण समिति ने बालगृह प्रबंधन से पूछा है कि वह स्पष्ट करे कि उसने किस नियम के तहत बालक को रखने से इनकार  कर दिया है। बालगृह प्रबंधन को नोटिस का जबाव देने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है और संतोषजनक जबाव न देने पर बाल संरक्षण समिति के अनुसार बालगृह प्रबंधन के खिलाफ आगामी कार्यवाही की जायेगी।

अंतत: मुक्त कराये बाल मजदूर को ग्वालियर भेजा गया
शिवपुरी में बालगृह प्रबंधन द्वारा इनकार किये जाने के बाद बाल मजदूर कोमल उर्फ तिलक को विशेष किशोर पुलिस इकाई में रखा गया था, लेकिन दो दिन पहले उक्त बालक इकाई के बाथरूम में फिसलकर गिर गया था जिससे उसके सिर में चोटें आईं थी।

इसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और समस्या यह थी कि उसे कहां रखा जाये क्योंकि शिवपुरी के बाल गृह प्रबंधन ने उक्त बालक को रखने से इनकार कर दिया था।

इस पर बाल संरक्षण समिति ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए बालगृह प्रबंधन पर असंवेदनशीलता का आरोप लगाया था और यही नहीं बाल संरक्षण समिति ने उक्त बालक को मजबूरी में ग्वालियर के बालगृह में शि ट करने का आदेश दिया। उक्त निर्णय के तारत य में कल रात कोमल को ग्वालियर बालगृह में भर्ती करा दिया गया।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!