शिवपुरी। माधव नेशनल पार्क के अंदर मौजूद बलारी माता मंदिर पर भरने वाले मेले में पशुओं की बलि न दी जाए। यह अपील करते हुए शहर के प्रबुद्धजनों व युवाओं ने रैली निकाली। इतना ही नहीं पशु बलि को रोकने के लिए अब नेशनल पार्क प्रबंधन भी सक्रिय हो गया है और मेले के दिन इस बात का विशेष याल रखा जाएगा।
सेवा शिवपुरी के संयोजक रिटायर्ड शिक्षक मधुसूदन चौबे की अगुवाई में सोमवार को वीर सावरकर पार्क पर युवाओं एवं बजरंग दल के सदस्यों के साथ गोष्ठी हुई। जिसमें पशु बलि के विरोध की शुरुआत करने वाले एमके दुबे भी मौजूद रहे। इन सदस्यों ने बैनर.पोस्टर लेकर बलारपुर माता मंदिर के पास रैली निकाली।
साथ ही सुरवाया थाना प्रभारी से भी चर्चा की। ज्ञात रहे कि श्री दुबे ने दो सप्ताह पूर्व मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन देकर मूक पशुओं की बलि चढ़ाए जाने पर विरोध दर्ज कराया था। इसके बाद प्रशासन ने भी इस मुद्दे पर गंभीरता दिखाते हुए आमजन से अपील कीए कि आस्था के नाम पर इस तरह पशुओं की बलि न चढ़ाई जाए।
इस बार पशु बलि नहीं चढऩे दी जाएगी
नेशनल पार्क में मंदिर होने की वजह से वहां मेला भरता है। इस बार प्रशासन की मंशा के अनुरूप हमने भी बेरीकेड्स लगाकर चेकिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। जहां हमारे कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ नजर रखेंगे कि मेले में मंदिर के आसपास या पार्क में दूसरी किसी जगह पर कोई बलि न चढ़ाई जाए। आस्था के नाम पर मूक पशुओं की बलि गलत है।
कुं नरेंद्र सिंह, असिस्टेंट डायरेक्टर नेशनल पार्क शिवपुरी

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।