ट्रेक्टर खाई में गिरा दो की मौत

0
शिवपुरी। सिरसौद थाना अंतर्गत ग्राम भौराना व मुढ़ेरी के बीच सोमवार की शाम एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। जिससे ट्रैक्टर पर सवार दोनों युवकों की दबने से मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार भौराना निवासी अरविंद उम्र 22 वर्ष पुत्र उत्तम रावत अपने साथी मंजू 21 वर्ष  पुत्र जगराम रावत निवासी मुढ़ेरी के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर भौराना से मुढ़ेरी जा रहे थे। 

शाम लगभग चार बजे सड़क के किनारे एक खाई में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से दोनों युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन दोनों युवकों को लेकर इस उ मीद से जिला अस्पताल आए कि शायद सांस बाकी हो। लेकिन डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

सिरसौद थाना प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि जिस जगह ट्रैक्टर पलटा है, वहां समतल सड़क है। जिससे लगता है कि सड़क से गुजर रहे किसी वाहन या व्यक्ति को बचाने के फेर में ट्रैक्टर को नीचे उतारा और वो खाई में जाकर पलट गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!