शिवपुरी। खनियांधाना थाना अंतर्गत ग्राम गूडऱ में एक वृद्ध दंपत्ति को उसके ही खेत पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया जिसमें वृद्व की मौत हो गई है और वृद्वा की हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खनियांधाना के ग्राम गूडर मं रविवार की रात को घर से कुछ ही दूरी पर सिथत खेत पर अलग-अलग सो रहे दंपत्ति पर रविवार की रात करीब 2 बजे तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने पहले तो वृद्वा जमुना बाई की लाठियों से मारपीट कर की जमुना जब गंभीर रूप से घायल-
फिर बदमाशो से उसके पति हरिलाल उम्र 60 वर्ष पुत्र कंगुआ जाटव पर लाठियों से प्रहार कर दिया। बदमाश हरिलाल को तब तक पीटते रहे जब तक कि उसकी मौत नही हो गई।
पुलिस ने इस मामले मे भी अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास की धारांओ के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।