बाईक से कुचलकर भाई की हत्या

0
शिवपुरी। जिले के पिछोर नगर में डेढ बिस्वा जमीन को लेकर विवाद के चलते एक भाई ने अपने साथियो के साथ मिलकर अपने भाई को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और उसे बाईक से कुचल दिया।

जानकारी के अनुसार पिछोर के कस्बे में रहने वाला लखन पुत्र तिजू पाल रविवार की रात 10 बजे घर से खेत पर साईकिल से जा रहा था। तभी जमीनी विवाद के चलते रास्ते में उसके भाई मुन्ना व उसके तीन साथियों नासिर,युनूस व एक अन्य ने उसे रोक लिया और धारधार हथियारों से लखन मारपीट कर बाईक से कुचल कर मौके से फरार हो गए है।

इस घटना में लखन के दोनो पैर टूट गए है और उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां शिवपुरी अस्पताल में सोमवार की सुबह लखन ने ईलाज के दौरान दम तोड दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर मुन्ना व उसकें तीनों साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

मृतक लखन के तीसरे भाई चिंटू पाल ने बताया कि  उसके बड़े भाई मुन्ना ने रजिस्ट्रार आँफिस में कथित रूप से रिश्वत देकर उसके टिस्से की डेढ बिस्वा जमीन बेच दिया। इस बात को लेकर जब चिंटू ने अपत्ति दर्ज कराई तो मुन्ना कीह पत्नी सकी ने पुलिस थाने जाकर चिंटू की शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने सकी की शिकायत पर उसे पकड लिया जो लखन ने चिंटू को थाने से जमानत पर छुड़वा लिया।

यही बात मुन्ना को सहन नही हुई और उसने लखन को मारने की योजना बना डाली।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!