शिवपुरी। खनियाधाना थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में विगत दिवस एक आरोपी ने विवाहिता को अपनी हवस का शिकार बना लिया। घटना के समय महिला घर में अकेली थी और पति इलाज के लिए गांव से बाहर गया हुआ था। उस समय यह घटना घटित हुई। कल जब पीडि़ता का पति घर वापस आया तो उसे उसके साथ हुए दुष्कृत्य की बात पीडि़ता ने बताई। जिस पर पति उसे थाने ले गया और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने इस मामले में धारा 376, 323 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शकुन बाई (परिवर्तित नाम) पत्नी अजब सिंह यादव उम्र 30 वर्ष निवासी देवरी बीते 12 मार्च को रात्रि के समय अपने घर पर अकेली सो रही थी। उसका पति गांव से बाहर इलाज के लिए गया हुआ था। तभी आरोपी कुंवर सिंह पुत्र कृपाल सिंह यादव उसके घर में घुस आया और उसके साथ जबरन बलात्कार कर दिया, साथ ही उसकी मारपीट भी की। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग निकला।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।