संविदा कर्मचारी घोषित करने के लिए पंप अटेंडरों ने किया नपा का घेराव, अवकाश पर जाने की दी चेतावनी

0
शिवपुरी। जलसंधारण के कार्य में लगे हुए प प अटेंडरों ने आज सुबह नगरपालिका का घेराव कर दिया। प प अटेंडरों की मांग थी कि उन्हें अंशकालीन कर्मचारी से संविदा कर्मचारी घोषित कर कलेक्टर दर पर वेतन दिया जाये। बाद में प प अटेंडरों ने एक ज्ञापन भी नपा सीएमओ कमलेश शर्मा को दिया, साथ ही नपा को चेतावनी दी कि जल्द ही उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो कर्मचारी संयुक्त रूप से अवकाश पर चले जाएंगे।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि अंशकालीन कर्मचारी पिछले कई वर्षों से जल संधारण के कार्य में लगे हुए हैं। पूर्व में वे सभी संविदा कर्मचारी थे, लेकिन वर्ष 2012 में कर्मचारियों को बिना सूचना दिये अंशकालीन कर्मचारी घोषित कर दिया गया जिसके कारण समय-समय पर शासन द्वारा बढ़ाई जाने वाली मजदूरी रेट का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है। वर्तमान में अंशकालीन कर्मचारियों को मासिक मजदूरी 2500 से 4000 रुपये दिये जा रहे हैं जो महंगाई के दौर में बहुत कम है।

ऐसी स्थिति में प प अटेंडारों को जीवन यापन करना मुश्किल हो रहा है। जिस कारण उन्हें संविदा कर्मचारी घोषित कर कलेक्टर रेट पर वेतन दिया जाये। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि अगर जल्द ही कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान केन्द्रित नहीं किया गया तो प प अटेंडर अवकाश पर चले जायेंगे। ज्ञापन देने वालों में लक्ष्मण सिंह बुंदेला, नारायण कुशवाह, विजय राठौर, गणेश, विनोद कुशवाह, राजकुमार कुशवाह, नरेन्द्र माथुर सहित बड़ी सं या में अटेंडर मौजूद रहे। उक्त आवेदन की एक प्रति नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह और कलेक्टर राजीवचंद दुबे को भी दी गई।

संदिग्ध हालातों में युवक पकड़ाया
शिवपुरी। जिले के करैरा क्षेत्र में गत दिवस पुलिस ने एक युवक मनोज पुत्र रामसेवक यादव को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी के पास एक 315 बोर का कट्टा प्राप्त हुआ। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई और उसके खिलाफ आ र्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

संविदा कर्मचारी घोषित करने के लिए पंप अटेंडरों ने किया नपा का घेराव, अवकाश पर जाने की दी चेतावनी
शिवपुरी। आज करैरा नगर में साहू समाज की आराध्य देवी मां कर्मादेवी की शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें भव्य झांकियां सजाई गई। शोभायात्रा प्रात: 11 बजे साहू समाज मंदिर गंज की माता से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस गंज की माता मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में नगर के साहू समाज के बंधु बड़ी सं या में मौजूद रहे। कस्बे के अनेकों स्थानों पर जगह-जगह स्वागत किया गया और अंत में मंदिर पर माता की भव्य आरती की गई, साथ ही प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया।

Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!