शिवपुरी। ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के पास एक युवक विजय कुमार पुत्र अनूप कुमार शर्मा निवासी वर्मा कॉलोनी को दूसरे युवक आरोपी सचिन गुर्जर निवासी मोहनी सागर कॉलोनी ने बुरी तरह धुन दिया।
बताया जाता है कि आरोपी का फरियादी से किसी बात को लेकर विवाद था और जब फरियादी विजय कुमार उससे टकराया तो आरोपी ने लातें, घूसे से मारकर उसे घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी सचिन गुर्जर के विरूद्ध भादवि की धारा 341, 294, 323, 506, 327 और 34 का मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।