शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के उपसिल गांव में बीती रात एक सूने घर का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी की आभूषण सहित लगभग साढ़े तीन लाख रुपये के सामान की चोरी कर ले गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम उपसिल में बृजमोहन पुत्र लक्ष्मणलाल धाकड़ परिवार सहित निवास करते हैं। बताया जाता है कि उनकी बहू कमलेश के मायके पक्ष के किसी व्यक्ति की मौत हो गई थी इस कारण बृजमोहन का परिवार गमी में भाग लेने के लिए गया हुआ था।
इसी का फायदा उठाकर चोर घर में घुस आये और उन्होंने सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गये सामान में सोने की दो अनारदानी, चांदी की तीन करधनी, बिछुआ, पायलें, सोने के दो हार सहित 35 हजार रुपये नगद शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में भादवि की धारा 457, 380 का मामला कायम किया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।