संगीनों के साए में शांतिपूर्ण शपथग्रहण : पोहरी जनपद

0
शिवुपरी। जिले के पोहरी जनपद अध्यक्षी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम शांति से संपन्न हो गया है। इस शपथ ग्रहण समारोह के लिए सुसज्जित स्टेज बनाई गई थी। परन्तु अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जनपद सदस्यो ने बंद कमरे में शपथ ली। आज पुलिस ने इस शपथग्रहण समारोह के स्थान जनपद कार्यालय पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

ज्ञात हो कि 9 मार्च को कांग्रेस से जनपद अध्यक्ष के लिए प्रद्युम्न वर्मा ने फार्म भरा था और भाजपा ने पोहरी नगर मंडल अध्यक्ष विवेक पालीवाल को अपना प्रत्याशी बनाया था, दोनो प्रत्याशियों में जनपद सदस्यों को उठाने को लेकर विवाद हो गया और दोनो पक्षों के बीच गोली कांड हो गया।

इस गोली कांड में 6 लोगो में घायल हो गए थे। इस गोलीकांड होने से पोहरी में अफारा तफरी मच गई थी,दोनो गुटो के समर्थको ने जमकर उत्पाद मचाया,पोहरी जनपद कार्यालय में तोडफोड,शासकीय गाडियों की तोडफोड और करोडो रूपए की प्राईवेट गाडियों का निशाना बनाया गया था।


पुलिस ने उस दिन सारी पोहरी को छावनी तब्दील कर दिया था। पुलिस ने कांड में दोनो गुटो पर हत्या,बलवा और शासकीय काम में अवरोध पैदा करने सहित कई मामलो में जनपद अध्यक्ष प्रद्युम्न वर्मा, उपाध्यक्ष अरविंद धाकड और हारे हुए प्रत्याशी विवेक पालीवाल को आरोपी बनाया।

हालाकि प्रशासन ने इस घटना के बाद ही चुनाव संपन्न करा दिया था,और इस चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी अध्यक्ष पद पर प्रद्यु न वर्मा और उपाध्यक्ष के पद पर अरविंद धाकड विजयी हुए थे।

आज जनपद अध्यक्ष पोहरी के शपथ ग्रहण समारोह में कोई अनहोनी ना हो जाए,इसी कारण पुलिस ने आज शपथग्रहण समारोह के स्थान जनपद कार्यालय पोहरी को छावनी में तब्दील कर दिया था।

सुरक्षा को देखते हुए जनपद अध्यक्ष प्रद्यु न वर्मा और उपाध्यक्ष अरविंद धाकड सहित जनपद सदस्यों ने बंद कमरे में शपथग्रहण की इस बंद कमरे शपथग्रहताओ के आलावा 2 मिडियाकर्मी और शपथ दिलाने वाले जनपद के सीईओ श्री प्रजापति सहित जनपद के 2 बाबू ही उपस्थित थे।

इस मामले में आ गए है CID के जांच के आदेश
जैसे ही शपथग्रहण समारोड का दिन नजदीक आया और जनपद पोहरी के कार्यालय के परिसर में स्टेज बनती पोहरी के नागरिकों को दिखी तो उनके मन में कोतुहल होने लगा कि जनपद अध्यक्ष पोहरी तो फरार चल रहे है,ये कैसे शपथ लेंगे।

बाद में जब पुलिस ने इस परिसर को चारो ओर से घेरे लिया तो जनमानस को लगा कि शायद शपथग्रहण या शपथग्रहण के बाद गिरफ्तारी संभव हो सकती है,शिवपुरी के मिडियां के मन में भी यही सवाल चल रहे थे,इस मामले में एसपी शिवुपरी एम एल छारी से बात की तो उन्होने कहा कि इस मामले में सीइडी जांच के आदेश हो गए है। जांच रिर्पोट आने तक गिरफ्तारी पर रोक लग गई है।

इस संदर्भ में पूर्व प्रकाशित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!