श्रीमंत की मौजूदगी में श्रीमती यादव लेंगी जनहित की शपथ

0
शिवपुरी। जिला पंचायत शिवपुरी का प्रथम सम्मेलन आज 26 मार्च को स्थानीय जिला पंचायत प्रांगण पोहरी रोड़ पर किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला बैजनाथ सिंह यादव शपथ लेकर अध्यक्षीय आसंदी को संभालेंगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं गुना-शिवपुरी क्षेत्र से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहेंगें।

जिनके मुख्यातिथ्य में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला बैजनाथ सिंह यादव सहित जिला पंचायत के समस्त 23 सदस्य शामिल होकर अपने कर्तव्य परायणता की शपथ लेंगें।

इसके अलावा कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व मंत्री एवं विधायक मुंगावली महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा व पूर्व मंत्री एवं विधायक पिछोर के.पी. सिंह कक्काजू भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगें। शपथ ग्रहण समारोह को सफल बनाने के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी है। कार्यक्रम में मु य रूप से अन्य अतिथियों में कोलारस विधायक व जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव, मप्र कांग्रेस कमेटी के महामंत्री बैजनाथ सिंह यादव भी मौजूद रहेंगें।

इनके अलावा कांग्रेसजनों में विधायक श्रीमती शकुन्तला खटीक, पूर्व विधायक जगदीश वर्मा, बैजंती वर्मा, हरिबल्लभ शुक्ला, गणेश गौतम, विजय सिंह चौहान, श्रीप्रकाश शर्मा, हरवीर सिंह रघुवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाह, नपा उपाध्यक्ष अनिल शर्मा अन्नी, नगर पंचायत अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, बदरवास नगर पंचायत उपाध्यक्ष भूपेन्द्र यादव भोले, जनपद पंचायत शिवपुरी अध्यक्ष पारम ङ्क्षसह रावत, उपाध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर, शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता, शहर कंाग्रेस अध्यक्ष राकेश जैन आमोल, एनएसयूआई ्रप्रदेश महासचिव अमित शिवहरे, जिलाध्यक्ष अरविन्द रावत, आदि ने समस्त नागरिकों से जिला पंचायत के प्रथम स मेलन शपथ ग्रहण समारोह में अधिक से अधिक सं या में नागरिकों से शामिल होने का आग्रह किया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!