धाकड़ों के गांव पर बंजारों का हमला

0
शिवपुरी। 8 मार्च 2015-गोवर्धन थाना क्षेत्र के ग्राम खेवला के धाकड समुदाय के लोगो ने अवैध शराब का बनाने और बेचने की शिकायत कर दी थी। कल बंजारा समुदाय के लोगो ने एक राय होकर गांव पर हथियारो से लैस होकर हमला कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल सुबह 11 बजे माता के मंदिर के पास स्थित चबूतरे पर धाकड़ पक्ष के नरेश पुत्र रामकिशन धाकड़ अपने अपने जाति के बेंदी, नक्टू, रामगोपाल, दीपक, मखले बैठे हुए थे तभी आरोपी शंकर बंजारा, कल्ली बंजारा, सुल्तान ठाकुर, महेन्द्र, रमेश जाटव, कइया बंजारा, राम बंजारा, जगदीश बंजारा और दरबार लाठियों से लैस होकर वहां आये और गाली गलौंच करते हुए धाकड़ जाति के लोगों पर हमला बोल दिया।

घटना में बेंदी, नरेश, नक्टू, रामगोपाल, दीपक और मखले घायल हो गये, वहीं बंजारा पक्ष की ओर से शंकर बंजारा, राणा बंजारा और उसकी मां कलमा बंजारा घायल हो गईं। बाद में पुलिस को जानकारी लगी तो पुलिस ने दोनों पक्षो की शिकायत पर से क्रॉस प्रकरण कायम क दिया।

नरेश धाकड़ की रिपोर्ट पर से पुलिस ने 9 लोग शंकर, कल्ली, सुल्तान, महेन्द्र, रमेश, कइया, राम बंजारा, जगदीश और दरबार के खिलाफ धारा 323, 294, 341, 147, 148, 149 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है, वहीं दूसरी ओर शंकर बंजारा की रिपोर्ट पर से धाकड़ जाति के कल्लू, दशरथ, नरेश, अनेक, नक्टू, रामहेत, लखन और मखले के खिलाफ धारा 323, 294, 147, 148, 149 भादवि का प्रकरण दर्ज कर लिया।   
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!