शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नरवर किले में स्थित मीना बाजार में आज सुबह एक युवक की सिर कुचली लाश मिली है। वही मृतक के शव के पास तीन जिंदा कारतूस व एक हजार रूपए पड़े मिले है।
युवक की हत्या की गई है लेकिन इसका अभी खुलासा नही हुआ है कि आखिर युवक की हत्या किसने की है। पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
नरवर पुलिस को आज सुबह करीब 10 सूचना मिली कि किले के ऊपर एक युवक की लाश पड़ी हुई है। सूचना पर से मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया।
शव के पास बंदूक के तीन जिंदा कारतूस व करीब एक हजार रूपए पड़े हुए मिले जिन्हे भी पुलिस ने जप्त करने की कार्रवाई की है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का जान पड़ रहा है क्योकि उक्त युवक की हत्या सिर पर एक बड़ा पत्थर पटककर की गई है। मृतक की पहचान रामसिंह पुत्र भस्सू जाटव निवासी इलाहाबाद बैंक के सामने करैरा के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले के हर पहलु पर जांच में जुटी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।