शिवपुरी। छर्च थाना क्षेंत्र के ग्राम गल्थुनी में बीती शाम एक घर से गांव का ही एक युवक उस समय घर से एक बक्शा चुराकर ले गया। जब घर के लोग आसपास किसी काम में व्यस्त थे। चोरी गए बक्शे में एक लाख रूपए नकद थे।
पुलिस ने इस मामले में पीडि़त की शिकायत पर एक संदेही आरोपी चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गल्थुनी निवासी सूखा (30) पुत्र डब्लू कुशवाह व उसके परिजन बीती शाम अपने घर के पास में किसी काम से गए हुए थे और घर खुला हुआ था।
इसी दौरान उनके पड़ौस में रहनेे वाला राजेश पुत्र ईश्वरलाल कुशवाह घर में घुसा और एक लाख रूपयों से भरा एक बक्शा चुराकर चलता बना। पुलिस ने इस मामले में पीडि़त की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैैै।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।