कट्टे की नोक पर शातिर बदमाश ने की लूट,बदमाश पुलिस ने धरा

0
शिवपुरी। जिले के खनियाधाना क्षेंत्र के नंदवार रोड़ नहर के आगे आज सुबह करीब 10 बजे एक शातिर बदमाश ने कट्टे की नौंक पर एक युवक के साथ लूटपाट करते हुए उसकी सोने की चैंन, एक मोबाइल सहित 550 रूपए की नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गया। 

घटना के बाद पीडि़त ने सूचना पुलिस को दी जिस पर से पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी कर आरोपी को घटना के तीन घंटे बाद ही दबोच लिया। पुलिस ने बदमाश से लूटा गया सामान सहित वारदात में प्रयोग किए गए कट्टे को भी जप्त करने की कार्रवाई की है। 

उल्लेखनीय है कि उक्त बदमाश ने विगत कुछ माह पूर्व खनियाधाना के वरिष्ठ भाजपा नेता नवल किशोर चौबे को सुपारी लेकर गोली मार दी थी जिसमें नेता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 

इस मामले में बदमाश अभी कुछ दिन पूर्व ही जेल से जमानत पर छुटकर आया था और इसके बाद आज बदमाश ने इस लूट की घटना को अंजाम दे दिया।

खनियाधाना की हिंद गली में रहने वाला चंद्रशेखर(31) पुत्र महेन्द्र पुरोहित आज सुबह ग्राम नंदवार के पास नहर के आगे से गुजर रहा था। इसी दौरान उसे शातिर बदमाश संजय यादव निवासी झांसी ने रोक लिया और उसकी कनपटी पर एक देशी कट्टा तान दिया। 

बदमाश कट्टे की नौंक पर चंद्रशेखर से एक सोने की चैन एक तौला बजनी, एक मोबाइल व उसकी जेब में रखे 550 रूपए नकद लूट कर चलता बना। 

बाद में घटना की सूचना पीडि़त ने खनियाधाना टीआई योगेन्द्र सिंह जादौन को दी जिस पर से टीआई जादौन ने उनि तोमर व पुलिस बल के साथ चारों तरफ से घेराबंदी कर ली और उक्त बदमाश को रेड्डी चौराहे के पास से दबोच लिया। 

पुलिस ने बदमाश के कब्जे से लूटा गया माल व वारदात में प्रयोग किए गए देशी 315 बोर के कट्टे व जिंदा राउंड को बरामद कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!