शिवपुरी। गोवर्धन थाना क्षेंत्र के ग्राम बूड़दा में रहने वाले एक आदिवासी बालक की रविवार की शाम तेज बारिश के साथ ओले गिरने के दौरान चपेट में आने से मौत हो गई।
मृतक के साथ दो अन्य साथी बालक भी थे जो कि गंभीर रूप से घायल हुए है। पुलिस ने जहां घायलो का इलाज कराया है वही मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बूड़दा निवासी 12 वर्षीय आकाश पुत्र कल्लू आदिवासी बीती शाम करीब 4 बजे अपने दो साथियों संजय व टिल्लू के साथ पास के जंगल में तेंदू तोडऩे के लिए गया हुआ था।
तीनो बालक जंगल में तेंदू तोड़कर वापस आ रहे थे उसी दौरान अचानक से तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। संजय व टिल्लू तो एक पाटौर के नीचे छिप गए और इस घटना में मामूली रूप से घायल हुए है वही आकाश ओलो व बारिश की चपेट में आ गए जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
बाद में संजय व टिल्लू की सूचना पर आकाश के परिजन व अन्य ग्रामीण पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बालक के शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी हैै।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।