भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी का निर्वाचन संपन्न

0
शिवपुरी। सामाजिक संस्थाओं के सेवा कार्यों में अग्रणी समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी द्वारा वर्ष 2015-16 के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन स्थानीय ऋषि मैरिज गार्डन पर शाखा की बैठक में किया गया। इस दौरान नवीन अध्यक्ष के रूप में हेमंत ओझा को जि मेदारी दी गई जबकि उनके साथ सेवाभावी कार्य करने के लिए सचिव के रूप में अतुल सिंह को नियुक्त किया गया। 

इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर अशोक अग्रवाल को नियुक्त किया गया है। इस कार्यकारिणी गठन के अवसर पर निर्वाचन अधिकारी ्रप्रांतीय महामंत्री उमेश शर्मा व विपिन शर्मा के साथ-साथ शाखा के वरिष्ठ पदाधिकारी व विधायक पोहरी प्रहलाद भारती मौजूद रहे जिनकी मौजूदगी में भारत विकास परिषद के अन्य पदाधिकारी व सदस्यों ने एकमत होकर हेमंत ओझा को अध्यक्ष, अतुल सिंह को सचिव व कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल को चुना गया। 

इस दौरान संस्था के विजय पारख, अनिल सांड, अभय कोचेटा, साकेत गुप्ता, सतीश शर्मा, गोविन्द अग्रवाल, रविन्द्र गोयल, अनिल उपाध्याय, वीरेन्द्र शर्मा, वीरेन्द्र वशिष्ठ, राजेन्द्र गुप्ता, तरूण अग्रवाल, संदीप वशिष्ठ, संजीव जैन,सहित महिला पदाधिकारी व सदस्यों में श्रीमती प्रेरणा सांड, सुमिता कोचेटा, मनीषा सिंह, रबजीत ओझा, रूचि उपाध्याय, सुनीता जैन आदि मौजूद रहे जिन्होंने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई व सहयोग प्रदान करने की बात कही। यहां बताना होगा कि भाविप शाखा शिवपुरी के नव नियुक्त अध्यक्ष हेमंत ओझा इससे पूर्व संस्था में सचिव व उपाध्यक्ष के साथ-साथ विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री का दायित्व संभाल चुके है जबकि वर्तमान में भाजपा आईटी सेल जिला संयोजक का दायित्व भी संभाल रहे है इसके अलावा अन्य सामाजिक संस्थाओ में भी उनकी भागीदारी हमेशा रहती है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!