अभिसंवर्धन का नये साल के स्वागत में होगा कवि सम्मेलन

शिवपुरी। लगातार नौवें साल भी अभिसंवर्धन समाज सेवी संस्था द्वारा हिन्दू नव वर्ष के स्वागत में 20 मार्च शुक्रवार को रात्रि 8 बजे कोर्ट रोड़ पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। नव संवत्सर के स्वागत में होने बाले इस लोकप्रिय कार्यक्रम के संयोजक भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री धैर्यवर्धन हैं।

अभिसंवर्धन संस्था द्वारा जनमानस में गुड़ी पड़वा भव्यता से मनाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में भोर के समय विक्रम संवत् 2072 की शुरूआत के साथ हिन्दू नव वर्ष मनाएंगे। लगभग एक दशक से लगातार हो रहा यह आयोजन नगर पालिका के पूर्व पार्षद धैर्यवर्धन के संयोजकत्व में लगातार नई ऊंचाईयां छूता जा रहा है। कार्यक्रम के दूसरे दिन इक्कीस तारीख को मध्य प्रदेश शासन के सभी कार्यालयों में अवकाश रहेगा। ज्ञात हो कि मु यमंत्री शिवराज सिंह ने पिछले वर्षों से वर्ष प्रतिपदा का अवकाश घोषित कर रखा है।

संस्था के अध्यक्ष सेवानिवृत्त संयुक्त कलेक्टर आर.पी. सुडेले एवं सचिव प्रणय शर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आमंत्रित कवियों में धूमकेतु भोपाल, श्यामसुन्दर अकिंचन मथुरा, गौरव चौहान इटावा, सुनील समैया बीना, लता शबनम बालाघाट, शिव सागर मिश्र आगरा शाहिदा कुर्रेशी ग्वालियर, विनीत राजस्थानी श्रीगंगानगर, भावना तिवारी नौयड़ा, साजन ग्वालियरी आदि यातिप्राप्त कवि और कवियत्रियां हैं। इनके माध्यम से शिवपुरी की धरा पर सुरीले गीत, श्रंगार की मस्ती, वीरता की हुंकार, व्यंग्य की चुभन तथा हास्य का हुडदंग होगा।

नव संवत्सर के दिन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव हेडगेवार का जन्म हुआ तथा इसी दिन स्वामी दयानंद ने आर्यसमाज की स्थापना की थी। महाराजा विक्रमादित्य के द्वारा चैत माह के प्रारंभ में नव संवत्सर की शुरूआत की गई। सिंधी समाज चैटीचंड, महाराष्ट्रीयन समाज गुड़ी पड़वा एवं चैत्र मास की नव दुर्गा पूजन भी इसी पावन दिवस से जुड़ा है। कवि स मेलन में महिलाओं के बैठने की विशेष व्यवस्था की जाती है। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर योजना में चयनित अभिसंवर्धन संस्था द्वारा इस आयोजन में बेटी बचाओ का संदेश प्रमुखता से दिया जाता है।