पढ़िए शिवपुरी के किसानों से मिलने आए केन्द्रीय मंत्री ने क्या कहा

0
शिवपुरी। केन्द्रीय इस्पात एवं खनन मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि बेमौसम बारिश एवं ओला वृष्टि से क्षतिग्रस्त हुई फ सलों की इस दुख की घडी मे किसान भाई धैर्य एवं हिम्मत रखे। वे अपने आपको अकेला एवं असहाय ना समझे। केन्द्र एवं राज्य सरकार उनके साथ है।

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा क्षेत्र के ओला वृष्टि से प्रभावित ग्रामों मे पहुंचकर, ग्रामीणों से चर्चा कर, उनकी फसलों की क्षति के संबंध में जानकारी ली।

नरेन्द्र सिंह तोमर ने रविवार को ग्राम बूडदा,गणेशखेडा, सेमईखेडी, गाजीगढ, घोरिया, गोर्वधन, कमरौआ,सुमेढ, आदि ओला प्रभावित ग्रामों का भ्रमण कर, किसानों की समस्याओं को सुना। उन्होने कहा कि प्राकृतिक घटनाओं पर हमारा एवं आपका कोई बश नही है। लेकिन इस दुख की घडी मे केन्द्र एवं राज्य सरकार आपके साथ है।

पीडित किसानों की क्षतिग्रस्त फसलों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जावेगी। किसानों के साथ कसी प्रकार का अन्याय नही होने दिया जाएगा। श्री तोमर ने जिला प्रशासन द्वारा फसलों की क्षति हेतु किए जा रहे सर्वे कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सर्वे का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है।

सर्वे उपरांत रिर्पोट ग्राम पंचायत के पंचायत भवन पर सार्वजनिक की जावेगी। इसमे अगर किसी पात्र किसान का नाम छूट जाता है, तो उस किसान के खेत का पुन: सर्वे भी किया जावेगा। उन्होंने निर्देश दिये की सर्वे करने बाला दल पूरी उदारता के साथ सर्वे का कार्य करे।

जिससे कोई भी पात्र एवं पीडित किसान राहत राशि से बंचित ना रहा सके। राज्य शासन के प्रावधानों कें तहत जिन खेतों की फसलो का 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है, उसे शत् प्रतिशत नुकसान मानकर राहत राशि प्रदाय की जाए।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!