मुख्यमंत्री श्री चौहान 19 मार्च को जिले के ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा

0
शिवपुरी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 19 मार्च को एक दिवसीय प्रवास दौरान जिले के ओलावृष्टि से पीडि़त किसानों से चर्चा करने एवं क्षतिग्रस्त फसलों का अवलोकन करने हेतु ग्रामीण अंचलों का दौरा करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के दौरे की तैयारियां एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जिला कलेक्टर श्री राजीव दुबे की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों की आज बैठक स पन्न हुई।

जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक श्री एम.एल.छारी, अपर कलेक्टर श्री जेड.यू.शेख, जिला पंचायत के मु य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के.मौर्य सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जिला कलेक्टर श्री दुबे ने बैठक को संबोधित करते हुए अधिकारियों को बताया कि प्रदेश के मु यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों से चर्चा करने एवं फसलों के अवलोकन हेतु 19 मार्च को जिले के ग्राम गुरावल का दौरा करेंगे।

जिसके लिए सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित तैयारियां एवं व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने हेलिपेड व्यवस्था, ए बुलेंस, फायर बिग्रेड, सुरक्षा एवं परिवहन व्यवस्था के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर श्री दुबे ने संबंधित अनुविभगीय दण्डाधिकारियों को निर्देश दिए कि ओलावृष्टि से जन एवं पशु हानि जहां हुई है उनके प्रकरण तैयार कर राजस्व पुस्तक परिपत्र(आरबीसी) के तहत पीडि़त परिवार एवं पशुपालक को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!