दिलों में दहशत और हाथ में EVM लिए कर्मचारी रवाना

0
शिवपुरी। दिलों में स्वाईन फ्लू की दहशत और हाथों में र्ठव्हीएम लिए लाचार कर्मचारी चुनाव ड्यूटी के लिए निकल गए। प्रशासन ने उन्हें मास्क तक नहीं दिए।

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2014-15 के अंतर्गत तृतीय एवं अंतिम चरण का मतदान आज 22 फरवरी क¨ प्रातः 7.30 बजे से 3 बजे तक होगा। चुनाव सम्पन्न कराए जाने हेतु मतदान दलों को चुनाव सामग्री, मतपत्र एवं ईवीएम का वितरण कर मतदान दलों को अपने-अपने मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया।

पंचायत निर्वाचन में ई.व्ही.एम. (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) से मतदान जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य पद हेतु किया जायेगा। इसके साथ ही पंच, सरपंच का मतदान मतपत्र के माध्यम से होगा। जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य के लिये मतदान ईव्हीएम से ह¨गा।

तृतीय चरण में 226 पंचायतों के 579 मतदान केन्द्रों पर कुल 3 लाख 30 हजार 646 मतदाता, जिसमें 1 लाख 78 हजार 473 पुरूष तथा 1 लाख 52 हजार 173 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जनपद पंचायत करैरा में कुल 1 लाख 9 हजार 483 मतदाता, जिसमें 58 हजार 931 पुरूष तथा 50 हजार 552 महिला मतदाता शामिल है। जनपद पंचायत शिवपुरी में 1 लाख 2 हजार 143 मतदाता, जिसमें पुरूष मतदाता 55 हजार 19 तथा 47 हजार 124 महिला मतदाता शामिल है तथा जनपद पंचायत पोहरी में कुल 1 लाख 19 हजार 23 मतदाता, जिसमें 64 हजार 523 पुरूष तथा 54 हजार 497 महिला मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!