शिवपुरी। जनपद पंचायत करैरा क्षेत्र अंतर्गत निचरौली ग्राम पंचायत में आज दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष में सरपंच प्रत्याशी के पति बृजेश यादव की गोली लगने से मौत हो गई है जबकि मृतक के दोनों पुत्र माखन और धर्मचंद सहित पंजाब सिंह पुत्र संतोष सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गये है।
उन्हें इलाज के लिये जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। इस घटना से गांव में तनाव और दहशत का वातावरण है। दो दिन पहले ही पास के नजदीक ग्राम टोड़ा में पत्नी को जिताने के लिये इनामी बदमाश रामकुमार यादव ने फायरिंग कर दहशत का वातावरण निर्मित किया था।
बताया जाता है कि बृजेश यादव की पत्नी आरोपीगण राकेश आदि के परिवार की कोई महिला सरपंच पद का चुनाव लड़ रही हैं इसी दौरान आज आरोपी राकेश और उनके पुत्र प्रदीप, रमेश, कल्लू, मोहन तथा केदार सिंह ने गांव में फायरिंग करना शुरू कर दी और बृजेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी तथा तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

.jpg)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।