शिवपुरी। पिछोर के ग्राम पडऱा निवासी एक महिला ने बीते रोज अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
पडऱा निवासी नीतू(३०)पत्नी राजेश पुरी कई दिनो से तनाव में थी और बीते रोज उसने मौका पाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव का पीएम कराकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

.png)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।