शिवपुरी। पिछोर के ग्राम कोटरा निवासी एक शिक्षिका के साथ राह चलते एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। वारदात के बाद पीडि़त शिक्षिका ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई जिस पर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।
कोटरा निवासी एक ३० वर्षीय शिक्षिका बीते रोज अपने गांव से कही जा रही थी कि इसी दौरान उसी गांव में रहने वाले धनीराम अहिरवार ने अश्लील हरकत कर दी। शिक्षिका ने जब घटना का विरोध किया तो आरोपी शिक्षिका को रिपोर्ट न करने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।

.png)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।