पेट्रोल पंप पर गोली मार कर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बैराड़ पुलिस ने वर्ष 2011 में कस्बे के पेट्रोल पंप सैल्समैन को गोली मारकर लूटपाट करने वाले फरार दो आरोपियों में से एक आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की है।

उक्त आरोपी दतिया के सिविल लाइन्स क्षेंत्र की ग्राम निचरौली से सरपंच पद का चुनाव लड़ रहा था लेकिन पुलिस ने उसे इस चुनाव से पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की मानें तो आरोपी को पकडऩे में उनको काफी विरोध का सामना करना पड़ा और इसके लिए कई बड़े लोगो के फोन भी आए।

टीआई बैराड़ धर्मेन्द्र सिंह तोमर को सूचना मिली कि कुछ वर्षो पूर्व कस्बे में पेट्रोल पंप के सैल्समैन में गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों में से फरार आरोपियों में से एक आरोपी सुरेश पुत्र मगन ढ़ीमर निवासी चकरामपुर थाना सिविल लाइन दतिया के बारे में सूचना मिली।

सूचना पर से कार्रवाई करते हुए टीआई तोमर ने उनि केपी शर्मा को पुलिस बल के साथ आरोपी को पकडऩे के लिए मौके पर भेजा जिस पर से पुलिस टीम ने उक्त फरार आरोपी को दबोचने की कार्रवाई की है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!