शिवपुरी। शहर की कॉलोनी शिवशक्ति नगर मेंं दोपहर 1 बजे के करीब 11 केवी हाईटेंशन लाईन के तार टूटकर एक ट्रेक्टर ट्रोली पर गिरे। तार गिरने के कारण ट्रोली पर चिंगारी निकलने लगाी और ट्रोली के पहियों में आग लगना शुरू हो गई।
बताया गया है तत्काल बिजली विभाग को फोन किया गया लेकिन वहां फोन नही उठाया गया। वहां उपस्थित लोगो ने बताया कि जब विभाग के कर्मचारी-अधिकारी फोन नही उठा रहे थे तो कॉलोनीवासियों को स्वंय जाना पडा। लगभग 20 मिनिट के बाद बिजली विभाग के कर्मचारीयों ने इस लाईन को बंद किया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।