शिवपुरी। शहर के जवाहर कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने अपने पति व सास के खिलाफ दहेज एक्ट का प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनो के खिलाफ कार्रवाई कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।
देहात थाना क्षेत्र के जवाहर कॉलोनी निवासी सरस्वती(२२)पत्नी अरूण शर्मा की शादी को चार वर्ष से अधिक का समय हो गया। सरस्वती का कहना है कि शादी के कुछ दिनो बाद ही उसका पति अरूण व सास उ ाा उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। यह सिलसिला कई दिनो से जारी है बाद में कुछ दिनो पूर्व दोनो ने उसे घर से भी निकाल दिया। पुलिस ने इस प्रकरण में महिला की शिकायत पर उसके पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

.png)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।