दहेज लोभियों के खिलाफ प्रताडऩा का मामला दर्ज

shailendra gupta
शिवपुरी। जिले के इंदार थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति, सास, जेठ व ननद के खिलाफ दहेज एक्ट का मामला दर्ज किया है। उक्त आरोपी महिला को 50 हजार रूपए नकद व एक बाइक दहेज में लाने के लिए शादी के बाद से ही परेशान कर रहे है।

ग्राम पठार में रहने वाली महिला अंजू कोली ने शनिवार की शाम इंदार थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति रामेश्वर, जेठ लल्लू, सास फूलिया व ननद भावना उससे दहेज में एक बाइक व 50 हजार रूपए लाने की मांग कर रहे थे। उसके पिता ने जब मांग पूरी करने से मना कर दिया तो उक्त लोग उसे आए दिन परेशान कर प्रताडि़त करने लगे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपीगणों के खिलाफ दहेज एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!