आज तीसरे दिन तीन उम्मीदवारों ने भरे पर्चे

shailendra gupta
शिवपुरी। नगरीय निकायों में अध्यक्ष एवं पार्षद पद हेतु नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति के तीसरे दिन जिले की तीन नगरीय निकायों में पार्षद पद हेतु एक-एक उ मीदवार ने अपने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए।

नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने वालों में नगर पालिका परिषद शिवपुरी के वार्ड क्रमांक 29 से निर्दलीय उ मीदवार के रूप में श्रीमती पार्वती खटीक, नगर परिषद कोलारस के वार्ड क्रमांक 4 से भाजपा के उ मीदवार के रूप में श्री केशरीचंद्र पुत्र लखमीचंद्र बिंदल ने और नगर परिषद बदरवास के वार्ड क्रमांक 4 से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पप्पू पुत्र कन्हैया लाल ने अपना नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया।

नाम निर्देशन पत्र 12 नव बर अपरान्ह 3 बजे तक प्राप्त किये जाएगे, 13 नव बर को नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा (जांच) होगी, 15 nov को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी पश्चात चुनाव लडऩे वाले उ मीदवारों को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन कर अ यर्थियों की सूची जारी की जाएगी।

 28 नवम्बर को प्रथम चरण का मतदान प्रात: 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और 4 दिस बर को मतगणना उपरांत निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जाएगी। जबकि द्वितीय चरण के रूप में दो दिस बर को मतदान प्रात: 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और 6 दिस बर को प्रात: 9 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना उपरांत निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जाएगी।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!