दो हुए जिलाबदर

shailendra gupta
शिवपुरी। नगरीय निर्वाचन 2014 को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आदतन अपराधियों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही की कड़ी में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी राजीव दुबे ने जिले के दो अपराधियों के जिलाबदर के आदेश जारी किए है।

कलेक्टर श्री राजीव दुबे द्वारा नगरीय निर्वाचन निर्विघ्न ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अपराधी देवेन्द्र पुत्र रामस्वरूप शर्मा निवासी ग्राम ककरौआ थाना गोवर्धन तथा रामबरन गुर्जर पुत्र प्रभुलाल गुर्जर निवासी ग्राम परासरी थाना छर्च को जिलाबदर घोषित कर दिया है।

शिवपुरी जिले तथा उसके समीपवर्ती जिले श्योपुर, ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, मुरैना व दतिया जिले की सीमा से आगामी आदेश तक निरूद्ध किया गया है और इन्हें निर्देशित किया गया है कि ये प्रत्येक माह में निष्कासन अवधि में अपने निवास की सूचना संबंधित थाने को डाक से भेजेंगे।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!