बैराड। बैराड नगर में पहली बार हो रहे नगर पंचायत चुनाव को लेकर हलचल तेज है। काग्रेस और भाजपा अपने अपने प्रत्याशी चुनने में सोच विचार कर रही है। टिकिटो के दावेदार भी पूरी दमखम दिखा रहै है।
इसी क्रम में कांगेस की ओर से रंजना राठौर पत्नि रमेश राठौर का नाम उभर कर सामने आया है। रंजना राठौर शिक्षित होने के साथ साथ सामाजिक लोगों में भी अपनी पकड बनाये हुए है। और बैराड का शिक्षित वर्ग उनकी पैरवी कर रहा है।
रंजना राठौर का नाम कांग्रेस से आने से स्थानीय कांग्रेसीयो मे हलचल हो गई है। बताया गया है कि बैराड में राठौर की सं या को चुनाव को प्रभावित कर सकती है। इसके अतिरिक्त जातिगत समीकरणों को देखते हुए कांग्रेस से रंजना राठौर, इसुका कुशवाह, रामकली यादव का नाम भी पैनल में चल रहा है।
भाजपा की ओर से सेवा तुलाराम, धनवंती रामगोपाल वर्मा, मलती लक्ष्मण रावत के नामों को लेकर गहमागहमी देखने को मिली। अब इनमे से किसी एक को हरी झंण्डी मिल सकती है। रंजना राठौर के नाम को लेकर बैराड नगर में स्थिति बडी रोचक बनी हुई है। वहीं बसपा के जयंती प्रकाश रावत का नाम सामने आने से जातिगत समीकरणो में उलटफेर हो गया है।