दौड में सबसे आगे मुन्नालाल, चुनाव समिति ने भेजा दिल्ली नाम

shailendra gupta
शिवपुरी। शिवपुरी में कांग्रेस से अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के लिये चल रही जद्दोजहद पर विराम लगता दिख रहा है। भोपाल में चल रही बैठक में शिवपुरी नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिये मुन्नालाल कुशवाह के नाम पर आम सहमति बनने की खबर है।

पर्यवेक्षकों ने सांसद सिंधिया के समक्ष जिन नामों का पैनल भेजा था उनमें सेवादल के जिलाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह के नाम पर सहमति बनी है। ऐसा सूत्रों का कथन है। इसके पश्चात दिल्ली से कुशवाह का नाम प्रदेश चुनाव समिति को भेज दिया गया है।

शिवपुरी में पर्यवेक्षकों द्वारा नपाध्यक्ष पद के लिये जो आवेदन लिये गये थे उनमें छटनी करके शिवपुरी से चार नाम मुन्नालाल कुशवाह, पदम चौकसे, प्रधु न वर्मा पप्पन और अशोक ठाकुर के नाम भोपाल पहुंचाये गये हैं। बाद में विचार के के लिये मुन्नालाल कुशवाह और पदम चौकसे का नाम आगे बढ़ाया।

सूत्रों का कथन है कि कोलारस नगर पंचायत अध्यक्ष के लिये रविन्द्र शिवहरे का नाम लगभग तय है। इसी कारण जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए शिवपुरी से पदम चौकसे की उ मीदवारी किंचित रूप से कमजोर पड़ी। इसके बाद मुन्नालाल कुशवाह को टिकिट मिलने की संभावना प्रबल हो गई।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!