शिवपुरी। गरीब, निर्धन, निराश्रित ही नहीं वरन् हरेक नागरिकों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का उचित निदान करने के लिए मध्यदेशीय अग्रवाल समाज शिवपुरी द्वारा अनूठी पहल की गई है।
जिसमें समाज के अध्यक्ष राकेश गुप्ता (टिल्लू)व उनकी टीम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता, उपाध्यक्ष उत्तम गोयल, महामंत्री सुदर्शन प्रधान मोनू, सहमंत्री आदेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अजय बंसल व प्रचार मंत्री मनीष बंसल ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के परामर्श व उपचार के लिए स्थानीय मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला परिसर में महाराजा अग्रसेन साप्ताहिक चिकित्साक परामर्श व उपचार सेवा का शुभारंभ किया गया।
शिविर में विशेष रूप से पूर्व अध्यक्ष अनूप गोयल का अमिट सहयोग रहा जिन्होंने मरीजों की बीमारी के उपचार के लिए स्वयं की ओर से नि:शुल्क दवाऐं वितरित करने में योगदान दिया।
इस सेवा के शुभारंभ अवसर पर मौजूद विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकगण डॉ.अनूप गर्ग व बृजेश मंगल शिशु रोग, हृदय एवं डायबिटिज के डॉ.अमित गुप्ता, अस्थि रोग के डॉ.एस.के.बंसल, स्त्री रोग की डॉ.श्रीमती मोनिका बंसल, सर्जन के डॉ.एच.पी.गुप्ता,सामान्य फिजीशियन के डॉ.वीरेन्द्र गुप्ता, डॉ.नरहरि गुप्ता, बीएएमएस के डॉ.दिनेश जैन एवं हो योपैथी रोग विशेषज्ञ डॉ.अतुल गुप्ता अपनी सेवाऐं देकर इन रोगों के मरीजों का परीक्षण व उपचार किया।
मरीजों को रोग से संबंधित बीमारी की दवाऐं नि:शुल्क हेतु मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष अनूप गोयल (ककरौआ वाले) के द्वारा प्रदाय की गई। जिसकी समाजजनों ने मुक्त कण्ठ से प्रशंसा की। इसके साथ इस साप्ताहिक चिकित्सा सेवा को नियमित रूप से किए जाने के लिए स्वास्थ्य समिति भी गठित की गई जिसमें प्रहलाद गुप्ता, रामेश्वर गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, पुनीत अग्रवाल, हरिओम बंसल, प्रकाशचंद, गोविन्द, मथुराप्रसाद गुप्ता, पीयूष गुप्ता, मनीष गुप्ता, देवेन्द्र गुप्ता, सतीश गुप्ता, अजीत ठेईया, राजीव लुकवासा वाले को महती जि मेदारी दी गई है जिनके निर्देशन में यह शिविर प्रति सप्ताह रविवार को प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राकेश गुप्ता (टिल्लू) ने अंचल के समस्त विभिन्न रोगों से संबंधित मरीज महाराजा अग्रसेन साप्ताहिक चिकित्सा परामर्श एवं उपचार सेवा का लाभ लेने के लिए प्रति रविवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला पर पहुंचकर अपना पंजीयन कराऐं और शिविर में आकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।