नाबालिग से छेड़छाड, विरोध किया तो भाई को पीटा

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेंत्र की बड़ौदी पर रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ प्रतिदिन छेड़छाड़ करने तथा विरोध करने पर लड़की के भाई के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो युवको के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।

बड़ौदी के पास रहने वाले अर्जुन शाक्य व भूपेन्द्र शाक्य कई दिनो से उन्हीें के पड़ौस में रहने वाली एक 17 वर्षीय लड़की के साथ छेड़छाड़ करते थे। आज भी दोनो ने जब लड़की के साथ अश्लील हरकत की तो लड़की ने अपने भाई को घटना की जानकारी दी जिस पर से लड़की ने भाई ने इस बात का विरोध करते हुए दोनो को समझाने की बात की तो दोनो ने मिलकर लड़की के भाई के साथ जमकर मारपीट कर दी। इस घटना में भाई को गंभीर चोटे आई हैं। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया हैं।