पूर्व मंत्री कालूखेड़ा को पत्नि शोक

0
शिवपुरी। गुना शिवपुरी क्षेत्र के पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री और विधायक महेंद्र सिंह कालूखेड़ा की पत्नी श्रीमती आदर सिंह का गत दिवस ग्वालियर में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। श्रीमती सिंह सिंधिया कन्या महाविद्यालय की लंबे समय तक प्रिंसिपल रही थीं और बीमारी के पश्चात उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी। उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा।
श्रीमती सिंह के निधन पर शहर के अनेक राजनेताओं, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष और कोलारस विधायक रामसिंह यादव, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री बैजनाथ सिंह यादव, शहर कांगे्रस के पूर्व अध्यक्ष विजय जैन और राकेश गुप्ता, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जैन आमोल, लक्ष्मीनारायण धाकड़, विजय शर्मा, रामजीलाल कुशवाह आदि शामिल हैं। श्रीमती सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए राकेश गुप्ता, विजय शर्मा और रामजीलाल कुशवाह ग्वालियर पहुंचे। दिवंगत श्रीमती आदर सिंह का अंतिम संस्कार कल किया जाएगा। बताया जाता है कि उनकी दोनों पुत्रियां अमेरिका में हैं और उनके आने के बाद ही अंतिम संस्कार होगा।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!