शिवपुरी। खनियांधाना थानातंर्गत ग्राम कफार से एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ बालात्कार करने वाले युवक को पुलिस ने इंदोर से गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बालात्कार और पीसीएसओ एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर लिया है
वर्ष 2013 को ग्राम कफार से एक 16 वर्षीय युवती अचानक लापता हो गई थी। पुलिस ने युवती की गुमशुदगी उपरांत गांव के ही अत्तर सिंह पुत्र काशीराम लोधी के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज कर लिया था। पुलिस तभी से आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। तभी अचानक पुलिस को आरोपी अत्तर सिंह के इंदोर छुपे होने की सूचना मुखबिर द्वारा प्राप्त हुई। पुलिस ने विगत दिवस इंदोर में दबिश देकर आरोपी अत्तर सिंह को गिर तार कर अपहत युवती को बरामद कर लिया। अपहत युवती के बयानो के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण और बालात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।