भाई की गिरफ्तारी के बहाने बहन का बलात्कार, मामला दर्ज

shailendra gupta
0
शिवपुरी। कोलारस कस्बे में एक महिला को उसके भाई की गिरफ्तारी के बहाने बुलाकर उसके साथ बालात्कार करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार रन्नौद निवासी सुनील ओझा नामक युवक ने कालापाठा केंट गुना में निवासरत एक 25 वर्षीय महिला को दो माह पूर्व फोन किया कि उसके भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला जब रन्नौद आई तो वह उसे वहां से कोलारस ले आया।

कोलारस आने के बाद आरोपी ने महिला से कहा कि उसका भाई को शिवपुरी भेज दिया है अब रात हो गई है मुलाकात नही हो सकती है आज रात यहीं कोलारस ही रूक जाए कल सुवह शिवपुरी उसके भाई से मिलवा लाएगा। सुनील ओझा ने महिला को अपने एक मित्र के घर रोक दिया और रात भर वहां उसके साथ बालात्कार किया।

महिला ने सुबह कोलारस थाने में मामले की शिकायत दर्ज करवाई, जिसकी जांच उपरांत पुलिस ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ बालात्कार करने का मामला दर्ज कर लिया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!