अब चिंताहरण पर होमगार्ड सैनिक ने फाड़े महिला के कपड़े

शिवपुरी। महिलाओं की आबरू के साथ होने वाला खिलवाड़ दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है महीने भर में ही लगभग दर्जन भर से अधिक ऐसे मामले सामने आए जहां कोई महिला अपहरण होकर बलात्कार की शिकार हुई तो कहीं किसी महिला का उसके वरिष्ठ अधिकारियों ने दैहिक व शारीरिक शोषण किया।
इन सब से इतर अब फिजीकल क्षेत्र में एक महिला ने आरोप लगाया कि वह जब घर जा रही थी कि तभी उसके कपड़े होमागार्ड सैनिक ने फाड़  डाले, इस दौरान महिला ने उस सैनिक पर ब्लैकमेलिंग के आरोप भी लगाए। हालांकि घटना के बारे में जब मामला पुलिस में पहुंचा तो राजनीमा होकर समाप्त हो गया। लेकिन इस तरह बीच बाजार महिला के कपड़े फाडऩा भी महिलाओं के अधिकारों का हनन है।

यह है मामला
गणेश कॉलोनी में रहने वाली रजनी जैन पत्नि कल्लू जैन ने होमगार्ड सैनिक रवि शर्मा पर अपने कपड़े फाडऩे का आरोप लगाया है। उसने फिजीकल चौकी में पदस्थ थानेदार से कहा कि होमगार्ड सैनिक उसे ब्लैकमेल करता है और उससे जबदस्ती अवैध संबंध स्थापित करना चाहता है। जब उसने मना किया तो आज रवि ने उसका रास्ता रोक लिया। करीब दो घंटे तक चले तमाशे का पटाछेप राजीनामे के तौर पर हो गया। घटनाक्र के अनुसार बुधवार की सुबह 10:30 बजे फिजीकल रोड़ पर सिटी प्लाजा के सामने रजनी जैन चिंताहरण मंदिर जा रही थी। रजनी ने भी पुलिस को दिये अपने प्रारंभिक बयान में यही बात बताई थी कि उसने कहा कि रवि ने उसका रास्ता रोक लिया और उसे जबदस्ती कहीं ले जाने की बात करने लगा। जब उसने मना किया तो उसने उसकी मारपीट कर दी और उसके कपड़े फाड़ दिये। उसने यह भी कहा कि यह तमाश फिजीकल रोड़ पर कई सारे लोगों ने देखा है। महिला ने कहा कि रवि पिछले कई दिनों उसे धमका रहा है और उसे ब्लैक मेल कर रहा है। उसने पहले भी उसके साथ इस तरह की हरकत की थी जिस पर उसने सल्फास खाली थी। परन्तु इसके हाथ पैर जोडऩे पर उसने शिकायत वापस ले ली थी। बुधवार को भी कुछ इसी तरह का घटनाक्रम रहा फिजीकल रोड़ से लेकर फिजीकल चौकी तक होमगार्ड जवान और उक्त महिला के बीच जमकर तमाशा चला और मारपीट हुई और चौकी में भी हंगामा मचता रहा। हालांकि बाद में महिला ने होमगार्ड सैनिक से राजीनामा की बात कह कर अपनी शिकायत वापस ले ली।
इनका कहना है।

होमगार्ड सैनिक की शिकायत लेकर महिला आई थी। परन्तु उसने बाद में होमगार्ड सैनिक से राजीनामा कर लिया। इसलिए हमने कोई शिकायत दर्ज नहीं की है।
एलएम मौर्य
फिजीकल चौकी प्रभारी

मेरा इस महिला के साथ में किसी भी प्रकार का कोई संपर्क नहीं है। वह वे बजह मुझ पर झूठे आरोप लगा रही है। बाद में वह खुद ही राजीनामा करके चली गई।
रवि शर्मा
होमगार्ड सैनिक