शिवपुरी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व वरिष्ठ पत्रकार प्रेमनारायण नागर की धर्मपत्नि पुष्पा नागर का बुधवार को निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने बताया है कि श्रीमती नागर कई दिनों से उज्जैन में रह रही थीं और वह बीमार भी थी। उज्जैन में ही बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।
उनके निधन पर शहर की समाजसेवी संस्था मंगलम, भारत विकास परिषद, लायंस क्लब, रोटरी क्लब, रेडक्रास के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शोक जताया है। प्रेस क्लब, म.प्र.पत्रकार संघ, वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन, ज प, श्रमजीवी पत्रकार संगठन आदि पत्रकार संगठनों ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।