राज्य स्तरीय यूसीमॉस प्रतियोगिता में आशीष ने पाया तीसरा स्थान

shailendra gupta
0
शिवपुरी। नौवीं मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय अबेकस एंड मेंटल अर्थमेटिक प्रतियोगिता में शिवपुरी के नन्हे बालक आशीष अग्रवाल ने सातवें टर्म में प्रदेश में राज्य स्तरीय यूसीमॉस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर शिवपुरी का नाम रोशन किया है।
इन्दौर के रवीन्द्र नाथ नाट्य गृह में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में यूसीमॉस के मु य फाउण्डर एवं चेयर पर्सन तथा कार्यक्रम के मु य अतिथि मलेशिया से पधारे डां डीनो वांग द्वारा अपने करकमलों से आशीष को पुरस्कृत किया गया।  इससे पूर्व इंदौर के अभय प्रसाल खेल परिसर में नौवीं मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय अबेकस एंड मेंटल अर्थमेटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सातवें टर्म में आशीष अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। यूसीमॉस का शिवपुरी में विष्णु मंदिर के पीछे किड्स कैरियर के नाम से संस्थान है जिसकी संचालिका श्रीमति शालिनी शिवहरे हैं।

अबेकस के माध्यम से सिखाई जाती है पद्धति
तहसील कार्यालय शिवपुरी में क प्यूटर शाखा में पदस्थ कपिल प्रकाश अग्रवाल जो कि आशीष के पिता हैं, ने जानकारी देते हुए बताया कि यूसीमॉस एक ऑर्गनाईजेशन है जो चीनी पद्धति के माध्यम से गणित के सवालों जैसे जोड़, बांकी, गुणा, भाग आदि को अबेकस के द्वारा सेकंडों में हल करने की पद्धति को बताते हैं। उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से धीरे-धीरे बच्चे फिर बिना अबेेकस की सहायता से गणित के सवालों का हल करने लगते हैं, यह चीन की बहुत ही पुरानी पद्धति है, जिसे नये रुप में इस तरीके से बच्चों को सिखाया जा रहा है।

आठ टर्म में होती है प्रतियोगिता
यूसीमास के इस कोर्स में एक से आठ टर्म होते हैं, प्रत्येक टर्म में भी आयु वर्ग के हिसाब से तीन-तीन ग्रुप होते हैं। अलग अलग आयु वर्ग में प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। प्रत्येक टर्म में 1000 से 3000 बच्चे भाग लेते हैं, जिसमें से प्रत्येक टर्म से टॉप 6 बच्चों का चयन होता है। आशीष अग्रवाल 7 वें टर्म में बैठा था जिसमें उसमें तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!