शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की आमसभा कल 5 फरवरी को शाम 4 बजे गुना शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी जयभान सिंह पवैया के समर्थन में गांधी पार्क शिवपुरी में आयोजित की जा रही है। जिसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से कड़े इंतजाम शुरू कर दिए हैं।
आज से ही शहर सहित आमसभा स्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। कस्टम गेट चौराहे से लेकर लाल कॉलेज तक का रास्ता नो मैन जॉन में तब्दील कर दिया जाएगा। 250 सुरक्षाकर्मी सभा स्थल की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं। जबकि 1500 सुरक्षाकर्मियों को शहर के कोने-कोने पर तैनात किया जाएगा। साथ ही कल शहर की बिल्डिंगों और पेड़ों पर भी आधुनिक हथियारों और दुरबीनों से लेस सुरक्षा गार्डों को तैनात किया जाएगा। बम स्कॉट और बम डिस्पोजल स्कॉट भी सभास्थल के पास मौजूद रहेंगे। साथ ही सभा में आने वाले लोगों को सभास्थल तक पहुंचाने के लिए दो द्वारा बनाए गए हैं। साथ ही सभास्थल पर दर्शक दीर्घा में पहुंचने के लिए 7 इंट्रेंस सुरक्षा की दृष्टि से बनाए गए हैं। वहीं व्हीआईपी दीर्घा, पत्रकार दीर्घा का भी निर्माण किया गया है। मंच की सुरक्षा के लिए गुजरात से आए 1 दर्जन से अधिक कमाण्डो दस्ते मौजूद रहेंगे।
गुना संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा प्रत्याशी जयभान सिंह पवैया के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिल रहा है। महल के परंपरागत प्रभाव वाली इस सीट को जीतने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में नरेन्द्र मोदी की जिला मु यालय शिवपुरी में सभा कराई जा रही है। शिवपुरी के गांधी पार्क मैदान में जयभान सिंह पवैया के समर्थन में आयोजित होने जा रही सभा में सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन ने व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी हैं।
मोदी की सुरक्षा के लिए जहां गुजरात से आए एक दर्जन से अधिक एनएसजी जवानों ने तीन दिन पहले ही शिवपुरी में डेरा डाल लिया था। वहीं शिवपुरी में सभा होने की सूचना के बाद शिवपुरी पुलिस प्रशासन ने अलर्ट होकर सभास्थल की सुरक्षा के लिए 1/8 का गार्ड तैनात कर दिया था और कल होने वाली सभा में सुरक्षा के इंतजामों में और तेजी आ गई है। लेकिन पहले नरेन्द्र मोदी की सभा की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी और कल गुना एसपी द्वारा मोदी की सभा की पुष्टि करने के बाद सुरक्षा के इंतजाम तेज कर दिए गए।
वहीं कल डीजीपी नंदन दुबे ने शिवपुरी आकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं डीआईजी राजेन्द्र प्रसाद को सभास्थल का प्रभारी बनाया गया है। अपर कलेक्टर डीके जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि कल दोपहर 2:30 बजे श्री मोदी एयर क्रा ट विमान से गांधीनगर गुजरात से शिवपुरी के लिए उड़ाने भरेंगे और शाम 4 बजे एयर स्टेस पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह कार में सवार होकर सभा स्थल पहुंचेंगे। जहां वह मौजूद जन समुदाय को संबोधित करेंगे। लगभग 1 घंटे तक उनकी आमसभा में मौजूदगी रहेगी और 5 बजे सभास्थल से रवाना होकर एयर स्टेस पहुंचेगी और 5:10 बजे वह विमान में सवार होकर गांधीनगर के लिए रवाना हो जाएंगे।
1 लाख लोग मौजूद रहेंगे आमसभा में: नरेन्द्र बिरथरे
भाजपा के गुना शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी नरेन्द्र बिरथरे ने जानकारी देते हुए कहा है कि कल भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उ मीदवार नरेन्द्र मोदी की सभा शिवपुरी के गांधी पार्क में आयोजित की जा रही है। जिसमें उन्हें सुनने के लिए पूरे संसदीय क्षेत्र से 1 लाख लोग मौजूद रहेंगे। श्री मोदी पहली बार शिवपुरी आ रहे हैं और पूरे देशभर में विकास का मॉडल बनकर उभरे हैं और उनकी लहर भी देशभर में चल रही है। श्री बिरथरे का दावा है कि मोदी की सभा के बाद गुना संसदीय क्षेत्र में माहौल बदल जाएगा।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।