पड़ौसी की बकरियां चर गईं मिर्ची का खेत, दो पक्षों में खूनी संघर्ष

shailendra gupta
0
शिवपुरी-जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के ग्राम पनिहारा में कल शाम दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। जिसमें दोनों पक्षों से दो व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में दोनों के खिलाफ क्रास मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जिसमें पहले पक्ष की ओर से पति पत्नि को आरोपी बनाया गया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से पिता पुत्र पर मामला दर्ज हुआ है। उक्त झगड़ा बकरियों द्वारा मिर्ची के पौधे खा जाने के बाद हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पनिहारा में रहने वाले इमरत प्रजापति की बकरियां कल शाम 7 बजे बल्लू उर्फ कांताराम पाल के खेत में लगे मिर्ची के पौधे खा गईं। जिस पर बल्लू ने इमरत प्रजापति से शिकायत की तो इमरत ने उल्टे बल्लू को ही हड़काते हुए भगा दिया। बाद में दोनों के बीच मुंहवाद हो गया और धीरे-धीरे यह मुंहवाद झगड़े में तब्दील हो गया। इमरत प्रजापति और उसकी पत्नि कुशवा प्रजापति ने बल्लू पर लाठियों से हमला बोल दिया। झगड़े की जानकारी लगने के बाद बल्लू का पिता करन पाल मौके पर पहुंचा और उसने आरोपी इमरत पर लाठियां भांजनी शुरू कर दीं। घटना में इमरत और बल्लू दोनों घायल हो गए। बाद में यह मामला थाने पहुंच गया। जहां पुलिस ने घायल बल्लू उर्फ कांताराम पाल पुत्र करन पाल निवासी पनिहारा की रिपोर्ट पर से आरोपी इमरत प्रजापति और उसकी पत्नि कुशवा प्रजापति पर धारा 323, 324, 294, 506 बी, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं फरियादी इमरत पुत्र रमुआ प्रजापति निवासी पनिहारा की रिपोर्ट पर से आरोपी बल्लू उर्फ कांताराम और उसके पिता करनपाल के खिलाफ 324, 323, 294, 34 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

मंदिर निकले दर्शनार्थी को मारी टक्कर, बालक भी हुआ घायल

शिवपुरी। जिले के खनियांधाना कस्बे में स्थित जैन मंदिर के पास अस्पताल तिराहे पर आज सुबह 8 बजे मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे चाचा-भतीजे को एक बाइक चालक ने बाईक को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। जिससे 7 साल का मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ 279, 337 का मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नीरज जैन पुत्र राजेन्द्र जैन आज सुबह 8 बजे अपने भतीजे कृत्याक्ष उम्र 7 वर्ष को लेकर जैन मंदिर में दर्शन के लिए पैदल जा रहे थे। तभी आरोपी सोनू खां अपनी बाइक को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए वहां से गुजरा और उसने दोनों चाचा भतीजे में टक्कर मार दी। जिससे कृत्याक्ष गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि नीरज को मामूली चोटें आई हैं। घायल कृत्याक्ष को स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!