करैरा में मोदी के नाम पर वोट मांग गए तोमर

shailendra gupta
0
करैरा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर आम जनता से मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं, शायद उनके पास अपना कुछ भी ऐसा नहीं है जिसे सामने रखकर वो मतदान की अपील करते।

नरेन्द्र तोमर आज सुबह 10 बजे ग्रामी बिल्हारी पहुंचे। जहां उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र में बैठी कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का यह सबसे उचित अवसर है और नरेन्द्र मोदी को देश की सुरक्षा, महंगाई सहित भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा का सहयोग करना आवश्यक है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, मादवेन्द्र सिंह परिहार, सावित्री सिंह (बहूरानी), अवधेश नायक, नगरपालिका अध्यक्ष बडोनी किरण गुप्ता सहित जिला उपाध्यक्ष अरविंद बेडर, प्रताप सिंह, आशुतोष सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।
           

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!