शिवपुरी। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री एवं गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया 5 अप्रैल 2014 को करैरा एवं षिवपुरी में कई आमसभाओं को संबोधित करेंगे।
जिला कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मुकेश जैन ने बताया कि श्री सिंधिया 5 अप्रैल को प्रात: 10 बजे ग्वालियर से प्रस्थान कर 11 बजे करैरा में ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याषी अषेाकसिंह के समर्थन में विषाल आमसभा को संबोधित करेंगे। श्री सिंधिया 12 बजे करैरा से प्रस्थान कर 12:30 बजे शिवपुरी विधानसभा के ग्राम उमरीकला ,1:45 बजे ककरूथुनी, 2:25 बजे कुमारा, 3:25 बजे खैरोना, 4:15 बजे मउकुड़ेचा, 5:15 बजे बिची मोहनगढ़, 6 बजे गढ़ी बड़ौद, 6:45 बजे गंगौरा, 7 बजे कोटा-भगौरा होते हुए रात्रि 8 बजे षिवपुरी आएंगे। और रात्रि विश्राम शिवपुरी में करेंगे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।