शिवपुरी। गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जयभान सिंह पवैया के समर्थन में आज 4 अप्रैल को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा स्टार प्रचारक सुश्री उमा भारती गुना व अशोकनगर जिले में आमसभाऐं लेंगी।
भाजपा चुनाव कार्यालय शिवपुरी ने लोकसभा चुनाव के संसदीय प्रभारी नरेन्द्र बिरथरे ने बताया कि गुना-शिवपुरी सीट क भाजपा प्रत्याशी जयभान सिंह पवैया के समर्थन में भाजपा की फायर ब्रांड नेता व पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती आज 4 अपै्रल को चंदेरी व मालथौन में आमसभा को संबोधित करेंगी।
श्री बिरथरे ने कहा कि सुश्री उमा भारती सुबह दतिया में मॉं पीताम्बरा मंदिर के दर्शन करने के बाद झांसी संसदीय सीट से भाजपा उ मीदवार के रूप में नामंाकन दाखिल करेंगी तदोपरांत वह हैलीकॉप्टर से गुना संसदीय क्षेत्र में प्रचार अभियान में आऐंगी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।