घर में अकेली सो रही थी और वो.......

shailendra gupta
0
शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्रान्र्गत आने वाले ग्राम डकरोरा में एक विवाहित महिला के साथ पास के ही गांव के एक युवक ने रात्रि में घर में घुसकर अश£ील छेड़छाड़ कर दी। महिला के चीखने पर घर में सो रही सास और देवरानी के आने पर आरोपी वहां से भाग निकला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डकरोरा गांव में रहने वाली आदिवासी महिला रामवती (परिवर्तित नाम) अपने घर पर सो रही थी तभी खासखेड़ा गांव का निवासी कल्ला पुत्र अमरसिंह दांगी मौका पाकर उसके घर में घुस आया और महिला के साथ अश£ील छेड़छाड़ करना शुरू कर दी। इस पर महिला ने चिल्ला शुरू कर दिया। 
 
महिला की आवाज सुनकर पास ही कमरे में सो रही उसकी सास सम्पत, देवरानी कल्लो और ससुर मोती आदिवासी जाग गए और उन्होंने देखा कि कल्ला उनकी बहू के साथ छेड़छाड़ कर रहा है तब उन्होंने कल्ला को पकडऩा चाहा, लेकिन वह वहां से भाग निकले में सफल रहा। इसकी सूचना तुरंत परिवारजनों ने पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे पकडऩे की कवायद शुरू कर दी।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!